4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी का कांग्रेस से सवाल, आखिर क्यों पाक हाईकमिश्नर से अय्यर ने की थी सीक्रेट मीटिंग?

पीएम मोदी ने मणिशंकर अय्यर को लेकर कांग्रेस से सवाल पूछे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 10 Dec 2017, 2:04 PM IST

pm modi,Gujarat elections,Pak High Commissioner Abdul Basit,Pak High Commission,Gadar Gujarat ka

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पालनपुर में एक रैली की। इस दौरान उन्होंने मणिशंकर अय्यर को लेकर कांग्रेस से सवाल पूछे। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात का अपमान करने वाले मणिशंकर अय्यर ने पाक हाईकमिश्नर से क्यों मुलाकात की थी। वहीं उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों पाक सेना के इंटेलिजेंस विंग के सीनियर अधिकारी अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनवाने में मदद करने की अपील कर रहे हैं।

निजामी को लेकर कांग्रेस को घेरा
वहीं दूसरी ओर शनिवार को गुजरात में महिसागर में एक रैली के दौरान उन्होंने स्टार प्रचारक सलमान निजामी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक सलमान निजामी मेरे मां-बाप के बारे में पूछ रहे हैं। तो मैं उन्हें जवाब देते हुए कहता हूं कि भारत मेरी मां है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कहीं नहीं बची। हर राज्य में कांग्रेस हार रही है। जिस वजह से हताश होकर अब कांग्रेसी नेता मुझको गाली दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस नेताओं को वोट के जरिए सजा देगी। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में आपके नाना-दादी और पिता जीते उस यूपी में आपकी पार्टी हार गई।

निजामी ने मोदी के आरोपों पर दी सफाई
वहीं दूसरी ओर निजामी ने सफाई देते हुए कहा कि कश्मीर के लिए मेरे परिवार ने बलिदान दिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने ट्वीट का खंडन करते हुए कहा कि जिस वक्त ट्वीट किया गया था उस दौरान उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। वे आतंकी अफजल गुरु के सपोर्टर नहीं हैं बल्कि उस पार्टी का हिस्सा हैं जिन्होंने उसे फांसी पर लटकाया।