
शीला दीक्षित का चौंकाने वाला बयान, होती रही हैं निर्भया गैंगरेप जैसी घटनाएं
नई दिल्ली। पूरे देश को दहलाकर रख देने वाले निर्भया गैंगरेप ( Nirbhaya Gangrape ) पर सियासत सात साल बाद भी जारी है। दिल्ली के उत्तर-पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित ( Sheila Dikshit ) ने बड़ा बयान दिया है। उस वक्त की सीएम रही शीला ने कहा है कि निर्भया गैंगरेप केस को बहुत बड़ा करके दिखाया गया था।
निर्भया गैंगरेप को मीडिया ने बढ़ाया: शीला
निर्भया के माता-पिता ने किया चुनाव बहिष्कार
राजनीतिक दलों की इसी बेजुबानी और लापरवाही से खफा दिल्ली में रहने वाले निर्भया के माता-पिता ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने इसबार वोट नहीं डालने का फैसला लिया है।
16 दिसंबर को रोई थी दिल्ली
23 साल की छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात देश की राजधानी दिल्ली में 6 लोगों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। उस वक्त देश में और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। शीला दीक्षित उस वक्त सूबे की मुख्यमंत्री थीं। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरी दिल्ली सड़कों पर उतर आई थी। निर्भया के छह गुनाहगारों में एक ने खुदकुशी कर ली, एक नाबालिग बरी हो गया और बाकी चार सलाखों के पीछे तो हैं लेकिन फांसी के फंदे से अबतक दूर।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
04 May 2019 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
