23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / दुमका में विदेशी के साथ गैंगरेप: भाजपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा

दुमका में विदेशी के साथ गैंगरेप: भाजपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा

रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चाईबासा

•

image

Devkumar Singodiya

•

Updated: 2 Mar 2024, 6:29 PM IST

दुमका में विदेशी के साथ गैंगरेप: भाजपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा

दुमका में विदेशी के साथ गैंगरेप: भाजपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने दुमका में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर सदन में जमकर हंगामा और नारेबाजी की।
भाजपा विधायक अमित मंडल ने इस मामले को उठाते हुए आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने दुमका एसपी पर कार्रवाई की मांग की।

भाजपा विधायक ने कहा कि आठ-आठ आरोपियों ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की बदनामी हुई। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष ने अपराह्न 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

टेंट में सोने के दौरान वारदात को दिया अंजाम
उल्लेखनीय है कि झारखंड में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। स्पेन की रहने वाली पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी रेप करने के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले। स्पेन से पति पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे।

स्पेन से पाकिस्तान गए थे। फिर पाकिस्तान से बांग्लादेश आए थे और बांग्लादेश से यह झारखंड के दुमका में पहुंचे हुए थे। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

बाइक टूर पर निकला था स्पेनिश जोड़ा
स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वो दुमका होते हुए भागलपुर जा रही थी। लेकिन रात करीब 12 बजे हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गई। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।