इतना ही नहीं पाकिस्तान पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, "अगर वो हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं तो उसे तकनीकी और संपूर्ण विकास जैसे क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। अगर आप भारत के साथ मुकाबला करना चाहते हो तो तकनीकी आधुनिकीकरण जैसे क्षेत्र में करो। गरीबी, भूख और अन्य चीजों के लिए लड़ो जिससे पता चले कि तुम अपना स्तर सुधारना चाहते हो।"