5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षा मंत्री मछली खरीदते रह गए और पीएम ने राफेल की डील बदल दी- राहुल गांधी

गुजरात पहुंचे राहुल गांधी ने प्रचार रैली के दौरान कहा कि रक्षा मंत्री गोवा में मछली खरीदते रहे गए और पीएम ने राफेल की डील बदल दी

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

नई दिल्ली।गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अमरेली पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर केंद्र सरकार को आढे हाथों लिया है। राहुल ने गुजरात सरकार का रिमोट दिल्ली में होने की बात रही। उन्होंने कहा कि अमित शाह दिल्ली में बैठकर गुजरात चलाते हैं। यहां सीएम विजय रुपानी को अमित शाह अपनी रिमोट से चलाते हैं और जब चाहते हैं चैनल बदल देते हैं।


राफेल-शाह पर नहीं बोलना चाहती सरकार
राहुल गांधी ने शीतकालीन सत्र की देरी पर भी सरकार को घेरा है। राहुल ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म होने से पहले सरकार शीतकालीन सत्र शुरु भी नहीं करेगी। उन्हें डर है कि चुनाव के पहले कोई राफेल और जय शाह मामले पर उनसे सवाल न पूछ ले।


मोदी डील बदल दिए, रक्षा मंत्री मछली खरीदते रह गए
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राफेल सौदे को लेकर भी सरकार को कोसते हुए कहा कि जिस वक्त देश के रक्षा मंत्री गोवा में मछलियां खरीद रहे थे और प्रधानमंत्री ने फ्रांस जाकर पूरी डील ही बदल दी।


राहुल के धर्म पर आया धर्मसंकट
गुजरात चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनका नाम गैर हिंदू रजिस्टर में दर्ज होने से गुजरात की राजनीति फिर से गरमा गई और उनके धर्म को लेकर सवाल खड़े होने लगे। अब कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदू होने के सबूत देने शुरू किए हैं। मामला गरमाता देख कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने दो फोटो ट्वीट की। इसमें एक तस्वीर में इंदिरा गांधी और दूसरी राजीव गांधी के अंतिम संस्कार की है। फोटो में इंदिरा को राजीव गांधी और राजीव गांधी को राहुल मुखाग्नि देते दिख रहे हैं। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने लिखा कि सनातनी ब्राह्मण विरोधी भाजपाईयों देख लो, अपने दादी और अपने पिता का अंतिम संस्कार किस रीति से राहुल कर रहे है, कितना नीचे गिरेगी बीजेपी!