वहीं रविवार को नीति आयोग की बैठक से इतर चार राज्य के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली सरकार के मुद्दे पर अलग से मुलाकात की। चारों मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से दिल्ली सरकार के मसले को सुलझाने की अपील की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पी विजयन, एचडी कुमारस्वामी और ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुद्दे सुलझाने की अपील की।