इससे पहले रविवार की देर रात भूख हड़ताल पर बैठे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।12 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे जैन को रविवार देर रात लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गाय। केजरीवाल ने सोमवार को एक अन्य ट्वीट में कहा कि कल रात, जैन के कीटोन के स्तर में वृद्धि हुई और उन्होंने सिरदर्द, शरीर में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और यूरीन में परेशानी की शिकायत की। इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अब उनकी हालत बेहतर है।"