कुछ ऐसा रहा पणजी उपचुनाव का रिजल्ट
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ( Manohar Parrikar ) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अतनासिओ मोनसेरात को जीत मिली है। मोनसेरात को 8,748 मत मिले हैं। वहीं भाजपा के सिद्धार्थ श्रीपाद कुंकलियंकर को 6,990 वोट मिले हैं। यानी भाजपा का प्रत्याशी यहां से 1758 मतों से हार गया है। वहीं इस सीट से तीसरे नंबर पर गोवा सुरक्षा मंच के प्रत्याशी सुभाष भास्कर वेलिंगकर रहे, जिन्हें 560 मत मिले हैं। वहीं चौथे नंबर पर 436 वोटों के साथ वाल्मीकि नाईक हैं। ताज्जुब की बात तो ये है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कुंकलियंकर ने मोनसेरात को करीब 1,600 वोटों से हराया था।