23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / इनेलो के पूर्व अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ, निर्दलीय विधायक जेपी भी हुए शामिल

इनेलो के पूर्व अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ, निर्दलीय विधायक जेपी भी हुए शामिल

INLD former President अशोक अरोड़ा ने छोड़ी पार्टी 6 विधायकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ निर्दलीय विधायक जेपी ने भी जॉइन की कांग्रेस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Sep 2019, 12:13 PM IST

16_09_2019-ashokadaarora_19582002.jpg

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद से अपना जनाधार तलाश रही कांग्रेस ( Congress ) पार्टी के लिए कई दिनों बाद अच्छी खबर आई है। आगामी तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियो के बीच नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में हरियाणा में इनेलो के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने इनेलो छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की राजनीति में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने और अपने लिए सुरक्षित राजनीतिक दुर्ग तलाशने का सिलसिला और तेज हो गया है।

इस कड़ी में इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, हांसी से इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष गोयल, कालका से पूर्व विधायक व पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित पूर्व मंत्री व पिहोवा से इनेलो के पूर्व विधायक स्व. जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत सिंह इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

मौसम विभाग का सबसे बड़ा अलर्ट, इन राज्यों में बदल जाएगा मौसम का मिजाज

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस खेमे में ये बड़ी जीत माना जा रही है। करीब दर्जनभर नेताओं का पार्टी में आने चुनाव से पहले पार्टी की जमीन को मजबूत करने का काम करेगा।

इन नेताओं के अलावा कलायत से निर्दलीय विधायक जयप्रकाश (जेपी) ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने की घोषणा रविवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने की।

आजाद के साथ प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि इनेलो में टूट के बाद पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक और नेताओं का दूसरे दलों में जाने का सिलसिला लोकसभा चुनाव से ही शुरू हुआ था।

पार्टी के अब तक दस विधायक बीजेपी जॉइन कर चुके हैं।

इनेलो में अब तीन विधायक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, ओमप्रकाश व वेद नारंग ही हैं।