
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक बडगाम के चटरगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और चटरगाम इलाके में आतांकियों को घेर लिया। सेना की मौजूदगी को भांपकर आतंकियों ने सेना के जवानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सेना की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। इस फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना ने आतंकी हमले को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर बुला लिया है। साथ ही इस क्षेत्र में सेना की गश्त भी तेज कर दी गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस ने भी मुठभेड़ वाले क्षेत्र में सेना को सतर्क कर दिया है। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के बडगाम में एक नवंबर को दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थराव किया।
सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थराव किया। इस घटना में न्यूज एजेंसी एएनआई के ओवी वैन के साथ भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई कर पत्थरबाजों को नियंत्रित कर लिया।
Published on:
28 Nov 2018, 8:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.