7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ली शपथ

नई दिल्‍ली के आंध्र भवन से पहली बार हुआ शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण विभाजित आंध्र के दूसरे मुख्‍यमंत्री बने जगन मोहन रेड्डी सात जून को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 30 May 2019, 1:36 PM IST

jagan mohan

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जगनमोहन रेड्डी, नए आंध्र का खाका करेंगे पेश

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद गुरुवार को वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने राज्‍य के दूसरे मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन नेे विजयवाड़ा के समीप आईजीएमसी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर जगन मोहन रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह अपने मं‍त्रिमंडल का विस्‍तार सात जून को करेंंगे।

कांग्रेस से किस बात का बदला ले रहे है अल्‍पेश ठाकोर?

पहली बार हुआ लाइव प्रसारण

नई दिल्ली के आंध्र भवन में पहली बार मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण हुआ। इसके लिए आंध्र भवन में खास इंतजाम किए गए थे। बता दें कि वाईएसआरसीपी प्रमुख रेड्डी की पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 में से 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं लोकसभा की 25 में से 22 सीटों पर भी जीत हासिल की है।

सत्‍यजीत देशमुख ने BJP में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, कहा- 'कांग्रेस के साथ था और रहूंगा'

नए आंध्र का खाका पेश

आंध्र भवन के रेजीडेंट कमिश्‍नर प्रवीण प्रकाश के मुताबिक आंध्र प्रदेश भवन में विभिन्न देशों के राजदूतों, एकपक्षीय एवं बहु पक्षीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय दानदाता एजेंसियों, उद्योग संघों, बहु राष्ट्रीय कारपोरेशन तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। शपथ लेने के बाद रेड्डी के वीडियो लिंक के जरिए आमंत्रित गणमान्यों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए नए आंध्र प्रदेश के निर्माण के अपने विजन और मिशन को पेश की।

भाजपा नेता राहुल सिन्‍हा का बड़ा बयान, एक साल के अंदर हो सकता है पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।