नई दिल्ली: मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग याचिका वापस लेने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यायालय में मतभेदों का फायदा उठाना चाहती थी। पार्टी नीचले स्तर की राजनीति कर रही है। कांग्रेस को इसका खामियाजा तत्काल रूप से कर्नाटक चुनाव में उठना पड़ सकता है। जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, '' न्यायालय में फूट को देखते हुए कांग्रेस संकट का फायदा उठाना चाहती है। यदि महाभियोग प्रस्ताव में ही कोई दम नहीं था तो उसको खारिज करने वाले राज्यसभा के सभापति के आदेश को चुनौती देने वाली रिट याचिका के पक्ष में कोई तर्क नहीं बनता। जेटली पहले भी सीजीआई के खिलाफ महाभियोग को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था। जेटली ने कहा था कि राजनीतिक हथियार के तौर पर महाभियोग लाने की तैयारी की गई थी। बता दें कि कांग्रेस के दो सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग याचिका वापस ले ली है।