आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की आठ नगरपालिकाओं में चुनाव होने थे, लेकिन केवल दो पर मतदान किया जा सका। क्योंकि बाकी के 6 जगहों पर या तो प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए या फिर उन सीटों पर मतदान रद्द हो गए। गांदरबर में 12 वार्डों के लिए चुनाव कराए गए, जहां पर 38 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि केवल 8491मतदाता है। यहां पर केवल 10.8 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावे नौ-मखदूम साहब (वार्ड संख्या41) के बचीदरवाजा के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यहां पर 1260 मतदाताओं में से केवल 262 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।