16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों के बाद BJP ने AJSU और JVM से साधा संपर्क!

झारखंड विधानसभा की मतगणना के शुरुआती रुझान के बाद एक्टिव मोड़ में आ गई BJP भाजपा ने AJSU के प्रमुख सुदेश महतो और JVM के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संपर्क साधा

2 min read
Google source verification
e.png

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्टिव मोड़ में आ गई है।

भाजपा ने ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के प्रमुख सुदेश महतो और झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संपर्क साधा है।

भाजपा के झारखंड प्रभारी ओम माथुर रांची में डेरा डाले हुए हैं। जानकारी के अनुसार पूरे चुनाव परिणाम आने के बाद ओम माथुर और सीएम रघुवर दास की बीच अहम मुलाकात हो सकती है।

कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार, CAA विरोधी प्रदर्शन की तुलना 'भारत छोड़ो आंदोलन' से की

वहीं, शुरुआती रुझान में झामुमो, राजद, और कांग्रेस का गठबंधन भाजपा से आगे चल रहा है। झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

हालांकि मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक, भाजपा 32 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रहा है।

जबकि झाविमो 4 और आजसू 3 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक 77 सीटों के रुझान सामने आए हैं।

हैदराबाद एनकाउंटर: गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू

इस बीच प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर (पूर्वी ) से आगे चल रहे हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयू राय से 500 से अधिक वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

इधर, लातेहार से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम भी आगे चल रहे हैं। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद सिल्ली से सुदेश महतो पिछड़ गए हैं। इस चुनाव में महत्वपूर्ण राजधनवार से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी, देश के इन इलाकों में 7 दिनों के भीतर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी चिल्ड हवाएं

देश के इस इलाके में हुआ बड़ा हादसा, इमारत में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले

उल्लेखनीय है कि पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे जेंडर के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा।

इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।