झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए पांच चरण में मतदान कराए गए। पहले चरण के लिए 30 नवंबर, दूसरे चरण के लिए सात दिसंबर, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर और पांचवें चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान हुए थे। झारखंड में पहले चरण में 13, दूसरे चरण में 20, तीसरे चरण में 17, चौथे चरण में 15 और पांचवें चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराए गए। इस बार झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जाति और 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं।