रायपुर।CG Politics : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने शनिवार को 100 रुपए के स्टॉम्प पेपर में 10 बिंदुओं पर शपथ पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने किसानों से चार हजार रुपए प्रति क्विंटल से धान की खरीदी करने और गरीब परिवारों के लिए 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हमने अपने शपथपत्र में उन्हीं बातों को रखा है, जिनका क्रियान्वयन अलग-अलग राज्यों में हो रहा है। इसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा।