2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता के यू टर्न पर विजयवर्गीय का बयान- ना आना आपका निर्णय, बुलाना हमारा अधिकार

मोदी के शपथ ग्रहण पर जारी है सियासत ममता बनर्जी को कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब ममता ने कहा- क्षमा करें, मैं शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पा रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 29 May 2019, 6:22 PM IST

Kailash Vijayvargiya

ममता के यू टर्न पर विजयवर्गीय का बयान- ना आना आपका निर्णय, बुलाना हमारा अधिकार

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) के यू टर्न पर कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि समारोह में आना या ना आना उनके ऊपर है, लेकिन समारोह में किसे बुलाना है ये हमारा अधिकार है। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में न आने का ममता बनर्जी बहाना खोज रही थीं।

ममता बनर्जी को दूसरे दिन भी लगा झटका, TMC विधायक मुनीर-उल-इस्लाम भी BJP में शामिल

बहाना ढूंढ ही रही थीं ममता: विजयवर्गीय

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि ममता जी का रवैया दिखाता है कि वह बहाना ढूंढ ही रही थीं। उन्हें हम कैसे मना कर सकते हैं। बंगाल में आतंकवाली राजनीति चल रही है, दीदी के राज में लोगों का दम घुट रहा है। लोगों के मन में भावना है कि प्रधानमंत्री मोदी सबका विकास करेंगे।

एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार बोले- हां, घने बादलों में विमानों को नहीं खोज पाते हैं कई रडार

ममता बनर्जी ने आरोपों के साथ किया इनकार

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि वे मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगी। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बधाई। मेरी इच्छा ‘संवैधानिक निमंत्रण’ स्वीकार कर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण में शामिल होने की थी। पिछले एक घंटे के दौरान, मैं मीडिया रिपोर्ट देख रही हूं जिसमें बीजेपी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 54 लोगों की हत्या का दावा किया है। यह रिपोर्ट पूरी तरह असत्य है। बंगाल में कोई राजनीतिक हत्या नहीं हुई है। यह हत्याएं निजी दुश्मनी, पारिवारिक झगड़ों और अन्य विवादों के वजह से हो सकती हैं। इन हत्याओं का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और हमारे पास ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है। इसलिए, नरेंद्र मोदी जी मुझे क्षमा करें, मैं मजबूरन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रही हूं। प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह लोकतंत्र के पर्व को मनाने का पुनीत अवसर है। किसी राजनीतिक दल द्वारा इसका मान नहीं गिराया जाना चाहिए। इस अवसर को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं करें। कृपया मुझे माफ कीजिएगा।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।