2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार बोले- हां, घने बादलों में विमानों को नहीं खोज पाते हैं कई रडार

नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान को मिला एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार का साथ बोले- घने बादलों में विमान को पूरी तरह से डिटेक्ट नहीं कर पाते रडार सेना प्रमुख बिपिन रावत भी कर चुके हैं मोदी के 'रॉ विज्डम' का बचाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 May 2019, 7:23 PM IST

Raghunath Nambiar

एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार बोले- हां, घने बादलों विमानों को नहीं डिटेक्ट कर पाते कई रडार

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के जिस रडार वाले बयान पर सोशल मीडिया में मीम बनाकर मजाक उडाया जा रहा था, उसका भारतीय वायुसेना ( Indian Air Force ) के वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडिंग इन चीफ रघुनाथ नांबियार ( Raghunath Nambiar ) ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि जब आसामान में बादल घने होते हैं तब रडार सही तरीके से अपने दायरे से गुजरने वाले विमानों की पहचान नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़ें: रामदेव बोले- अकेले 300 सीटें जीतना कमाल, 23 मई को मनाया जाए मोदी दिवस

पीएम मोदी ने कहा क्या था?

दरअसल पिछले दिनों मोदी ने एक साक्षात्कार में बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक की बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि 26 फरवरी के दिन मौसम खराब होने की वजह से विशेषज्ञ एयर स्ट्राइक के विषय पर पुन: विचार कर रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि बहुत सारे बादलों और बारिश की वजह से हमें इसका लाभ मिल सकता है। शायद हम रडार से बच जाएं। यह मेरा 'रॉ विज्डम' था। मैंने कहा, यह फायदेमंद हो सकता है। अंत में मैंने कहा कि बादल से छिपने में मदद मिलेगी, आप जाएं।

सेना प्रमुख ने भी किया था समर्थन

कुछ समय पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी पीएम मोदी के 'रॉ विज्डम' का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि कुछ रडार अपने काम करने के तरीकों की वजह से बादलों के पार नहीं देख पाते हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, केजरीवाल बोले- दिल्ली की जनता हमारे साथ

'रॉ विज्डम' पर खूब बने थे मीम

पीएम मोदी अपने 'रॉ विज्डम' वाले बयान खूब ट्रोल हुए। इसके बाद बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ये बयान हटा दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर सीताराम येचुरी और उमर अब्दुल्ला समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी मोदी के बयान का मजाक उड़ाया था।

राहुल ने पीएम मोदी पर कसा था तंज

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर तंज कसा था। राहुल ने पूछा कि मोदी कहते हैं कि वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि बालाकोट में हवाई हमले करने के लिए मौसम खराब था। लेकिन, मोदी जी ने अधिकारियों से कहा कि मौसम अनुकूल है क्योंकि बादल के कारण हमारे विमान पाकिस्तानी रडार की पकड़ में नहीं आएंगे। दी जी, कृपया हमें बताएं, जब भारत में बारिश और तूफान आते हैं, तो क्या सभी विमान रडार की स्क्रीन से गायब हो जाते हैं?

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।