23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, केजरीवाल बोले- दिल्ली की जनता हमारे साथ

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए केजरीवाल बोले- मायूस मत हो, पूरा देश कर रहा है आपके काम की तारीफ दिल्ली कह रही- हम आपके काम पर वोट देंगे: केजरीवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 27 May 2019, 7:26 AM IST

Arvind Kejriwal

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, केजरीवाल बोले- दिल्ली की जनता हमारे साथ

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal )एकबार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि बेशक लोकसभा चुनाव के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं आए लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि हमारे सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Vidhansabah election ) है, इसके लिए हमें जमकर मेहनत करनी होगी। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए सीएम एक नारा लांच किया -'दिल्ली में तो केजरीवाल'।

VIDEO: अमेठी में स्मृति ईरानी ने लिया संकल्प, सुरेंद्र सिंह के हत्यारे को दिलाऊंगी सजा

दिल्ली की जनता को विधानसभा चुनाव का इंतजार: केजरीवाल

केजरीवाल ने सातों लोकसभा सीटें हार कर मायूस हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है। भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा How's the Josh? इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं की दिल्ली की जनता आपके कामों की तारीफ कर रही है। पूरे देश की जनता आपके कामों की तारीफ कर रही है, इसलिए आपको अपने काम लेकर जनता तक पहुंचना है। आज दिल्ली की जनता कह रही है की दिल्ली का चुनाव आने दो, हम आपके काम पर वोट देंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ हम आज भी टिके हैं: सीएम

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने आगे कहा कि आपके मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सभी पर सीबीआई की रेड हो चुकी है, पुलिस की रेड हो चुकी है, सारी फाइलें चेक कर ली है, लेकिन आज तक एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं मिला। हम जिन उसूलों पर आए थे आज भी उन्हीं पर टिके हुए हैं। साढ़े चार साल की सरकार में हमारे ऊपर एक रुपए का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को गर्व है कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिल्ली में साकार हुआ है।

30 मई को शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, दूसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बनेंगे प्रधानमंत्री

दिल्ली में चलेगी झाडू: अरविंद केजरीवाल

विधानसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में तो बस झाड़ू ही चलनी है, दिल्ली में तो बस केजरीवाल है। इसलिए आपको हताश होने की जरूरत नहीं, हमने तो ऐसा दौर भी देखा है जब हमें 2013 चुनाव के बाद ही मृत घोषित कर दिया था।

दिल्ली में AAP को मिले सिर्फ 18 प्रतिशत वोट

आप ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। पार्टी को पूरी दिल्ली में मात्र 18 प्रतिशत वोट मिले थे। भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कराई।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।