1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP ने Mamata Banerjee पर साधा निशाना- बंगाल की मुख्यमंत्री का अपराध अक्षम्य

पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा पर हमले के बाद देश की राजनीति गरमाई भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ममता का अपराध अक्षम्य बताया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Dec 2020, 8:08 PM IST

untitled_1.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार में ठनी नजर आ रही है। दोनों ओर से जारी बयानबाजी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। भाजपा महासचिव ने कहा कि कल की घटना पर प. बंगाल मुख्यमंत्री को अपने बड़प्पन का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ताओं की निंदा करनी चाहिए थी। उल्टा उन्होंने नड्डा जी पर आरोप लगा दिया और जिन शब्दों और दरिद्र भाषा का उपयोग किया, ये बहुत ही शर्मनाक है। एक मुख्यमंत्री से हम ऐसी अपेक्षा नहीं करते।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा अक्षम्य अपराध किया है जिससे बंगाल की छवि खराब हुई है। एक अलग प्रतिष्ठा है बंगाल की पर अब धीरे-धीरे 10 वर्षों में ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से बंगाल की छवि खराब की है, हमें उसे वापिस रिस्टोर करना पडे़गा।