12 मई को 224 सीटों के लिए मतदान
बता दें 12 मई को कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होना है और मतगणना तीन दिनों बाद 15 मई को होगी। राज्य की 224 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस राज्य की सत्ता में है। काग्रेस के पास 122 और बीजेपी के पास 43 सीटें है। कर्नाटक उन आठ राज्यों में से एक है, जहां इस साल चुनाव होने हैं। बीते महीने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव हुए थे।