कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि मैं सिर्फ यह जानता हूं कि कौन जीता और कौन हारा। मेरे पास और जानकारी नहीं हैं। आमतौर पर मुझे राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर संदेश मिलते हैं। इन संदेशों के सिवाय मैं कुछ नहीं जानता। मैं गांधी जी के सिद्धांत का पालन कर रहा हूं। बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो और बुरा मत देखो। अब उनके इस रुख के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा होना भी स्वाभाविक है। 2018 में उन्होंने अपनी सियासी ताकत का इस्तेमाल कर पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद छोड़ने के लिए बाध्य किया था।