27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनावः राहुल गांधी गुरुवार को करेंगे कई चुनावी रैलियां

राहुल गांधी एक बार फिर गुरुवार को कर्नाटक जा रहे हैं। वे दो दिनों तक प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

नई दिल्लीः जैसे-जैसे कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टी का चुनावी कार्यक्रम और तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से कर्नाटक का फिर चुनावी दौरा करेंगे। यह उनका कर्नाटक का इस साल का आठवां दौरा होगा। यह दौरा राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके चुनाव अभियान का हिस्सा है। दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी गुरुवार को बीदर जिले के औरद, भाल्की और हुमनाबाद इलाके में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे राहुल
बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 3 मई को बिदर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनको संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा वे कलबुर्गी, गडग और हावेरी जिलों में रैली कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि टीवी चैनलों की तरफ से जारी एग्जिट पोल में स्पष्ट जनाधार न मिलने से राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। जिसकी वजह से राहुल पार्टी नेताओं को विशेष दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।

7 मई को फिर जाएंगे कर्नाटक
12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक का चुनावी दौरा करेंगे। वे सात मई से 10 मई राज्य में रैली कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस दौरान कुछ मंदिरों और मठों में भी जा सकते हैं हालांकि इसके बारे में कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं है। राहुल अपने चुनावी दौरे के दौरान कर्नाटक में इससे पहले कई मठों और मंदिरों में जा चुके हैं। इसी वजह से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे एक बार फिर मठों और मंदिर की ओर रुख कर सकते हैं।