2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक की दूसरी रैली में बोले पीम मोदी, ‘ईज ऑफ डूइंग मर्डर’ में विश्वास करती कांग्रेस

सिद्धारमैया सरकार पर रेत माफियाओं को संचालन की इजाजत देने का आरोप लगाते हुए मोदी ने लोगों से विकास और बदलाव के लिए वोट देने की अपील की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 May 2018, 8:12 PM IST

narendra modi

उडुपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'कर्नाटक में उस राजनीतिक हिंसा के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया जिसमें राज्य में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।' कर्नाटक के तटीय शहर के एम.जी.एम कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में हिंसा को इजाजत दी और कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। कांग्रेस को बढ़ते अपराधों पर जवाब देने की जरूरत है।

'ये भीड़ बता रही किसकी सरकार बनेगी'
उडुपी रैली में विशाल जनसमूह देख पीएम गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ जनता का जो आक्रोश है वो यहां साफ नजर आ रहा है। जो लोग खुद को बड़े राजनीतिज्ञ समझते हैं, वो इस दृश्य को देख लें तो समझ जाएंगे कि 15 मई को कर्नाटक में किसकी सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर चलाए सियासी तीर, पढ़िए 10 तीखे शब्दबाण

दूसरी रैली में 40 मिनट बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने रविवार दोपहर यहां बड़ी संख्या में आए लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंदी में 40 मिनट तक संबोधित किया। मोदी की यह मंगलवार को दूसरी रैली थी। इससे पहले उन्होंने 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चामाराजानगर जिले से भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।
समाज को तोड़ना बंद करे कांग्रेस
मैं कांग्रेस से कहना चाहूंगा की चुनाव आएंगे जाएंगे, राजनीति होती रहेगी, सरकारें बदलेंगी लेकिन देश होगा, समाज होगा, देश में एकता होगी, देशवासियों के सपने होंगे तभी देश का भला होगा, इसलिए समाज को तोड़ना बंद कीजिये
कांग्रेस 'ईज ऑफ डूइंग मर्डर' में विश्वास करती: मोदी
विपक्षी भाजपा पिछले पांच साल में राज्य के तटीय क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराती रही है। मोदी ने कहा, 'एक तरफ जहां भाजपा देश में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए योजना बन रही है, वहीं कांग्रेस 'ईज ऑफ डूइंग मर्डर' में विश्वास करती है। इस तरह की संस्कृति का इन्होंने विकास किया है।'
'जो लोग लूटते हैं वे सत्ता में नहीं रह सकते'
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में रेत माफियाओं को संचालन की इजाजत देने का आरोप लगाते हुए मोदी ने लोगों से विकास और बदलाव के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, 'जो लोग लूटते हैं वे सत्ता में नहीं रह सकते और उन्हें बाहर कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंसा और असहिष्णुता को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जब राज्य में लोकायुक्त सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। बता दें कि सात मार्च को कर्नाटक के लोकायुक्त पर उनके दफ्तर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था।
स्थानीय लोगों के बैंकों की भी तारीफ
उडुपी जिले के निवासियों द्वारा कई राष्ट्रीय बैंक शुरू करने की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार इन बैंकों की पहुंच गरीब से गरीब तक बनाने के लिए कार्य कर रही है। कनारा बैंक, सिंडिकेट बैंक , कॉर्पोरेशन बैंक और विजया बैंक देश के कुछ सबसे पुराने बैंक हैं जिन्हें आज के उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में स्थापित किया गया था। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत गरीबों के 31 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं।