2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी और गोडसे की विचारधारा के बीच लड़ाई: हरिप्रसाद

उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों के साथ ही विचारधारा के बीच की लड़ाई भी शुरू हो चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 1 May 2018, 7:23 PM IST

hari prasaad

मेंगलूरु. कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने सोमवार को कहा कि इस बार का राज्य विधानसभा चुनाव महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों के साथ ही विचारधारा के बीच की लड़ाई भी शुरू हो चुकी है। गांधी की धार्मिक सद्भाव की विचारधारा और गोडसे की हिंसा की विचारधारा के बीच इस बार का चुनाव है लेकिन हमें उम्मीद है कि कर्नाटक के मतदाता गांधी की विचारधारा को समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या नीत कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव-२०१३ के दौरान किए अपने सभी वादों को पूरा किया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र की एनडीए सरकार पिछले चार साल के दौरान अपने किसी भी वादे को पूरा करने में सफल नहीं रही। हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था बिगडऩे का आरोप लगाया है जबकि उन्हें देखना चाहिए कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? एक वर्ष के योगी राज में १००० से ज्यादा फर्जी मुठभेड़ हुई हैं और ३८ से ज्यादा बेगुनाह लोगों की हत्या हुई है।

भाजपा पर आरटीआइ कार्यकर्ता विनायक बालिगे के हत्यारे को टिकट देने का आरोप लगाते हुए हरिप्रसाद ने सवाल किया इन लोगों को कोई अधिकार नहीं है कि वे मतदाताओं के पास वोट मांगने जाएं क्योंकि वे हत्यारों को उम्मीदवार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के टिकट वितरण से यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी को सामाजिक न्याय, समानता और संविधान पर जरा भी भरोसा नहीं है।

-----------

येड्डि को भरोसा, मोदी लहर से जीतेगी भाजपा
बेंगलूरु. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा ने सोमवार को भरोसा जताया कि राज्य में भी पार्टी मोदी लहर के सहारे चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी करेगी। येड्डियूरप्पा ने जनता दल ध के साथ चुनाव के बाद किसी गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। येड्डियूरप्पा ने पार्टी नेताओं के बीच मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर १५० सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं। येड्डियूरप्पा ने कहा कि अलग लिंगायत धर्म से जुड़े मसले का असर भाजपा की चुनावी संभावना पर नहीं पड़ेगा। येड्डियूरप्पा ने कहा कि लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने का दांव कांग्रेस को उल्टा पड़ेगा। येड्डियूरप्पा ने कहा कि सिद्धरामय्या चुनाव हारने के भय के कारण एक से ज्यादा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक