2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस-जद का गठजोड़ है, हमारा नहीं: अनंत कुमार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कितनी बार एचडी देवेगौड़ा के घर गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 1 May 2018, 6:17 PM IST

anant kumar

बेंगलूरु. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा ने किसी से कोई गुप्त समझौता नहीं किया है। सिद्धरामय्या द्वारा अमित शाह व एचडी कुमारस्वामी के बीच कथित मुलाकात के आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कितनी बार एचडी देवेगौड़ा के घर गए हैं, यह वे बताएं। वास्तविकता यह है कि कांग्रेस व जनता दल(ध) के बीच गुप्त तथा बाहरी तौर पर गठजोड़़ है।

येड्डियूरप्पा सीएम नहीं भाजपा के मार्गदर्शक बनेंगे : रेड्डी
बेंगलूरु. गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि बी.एस.येड्डियूरप्पा अगले मुख्यमंत्री नहीं बल्कि भाजपा के मार्गदर्शक बनेंगे और उन्हें दूसरे वरिष्ठ नेताओं की तरह आराम का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि येड्डियूरप्पा को भाजपा से ही खतरा है और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा के अंदर ही एक एक गुट इसके लिए सक्रिय है।

जब येड्डियूरप्पा मुख्यमंत्री बने तो, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और अन्य नेताओं ने षड्यंत्र के तहत येड्डियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाकर जेल भेजा था। आज भी भाजपा में येड्डियूरप्पा को कोई पसंद नही करता और उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा को एक बार सरकार बनाने का अवसर मिला था लेकिन पार्टी इसका लाभ उठाने में विफल रही।

जनता दोबारा उसे सत्ता सौंपने की गलत नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में जेल जा चुके पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी से हाथ मिलाना भाजपा की सबसे बड़ी गलती है। इसका नुकसान भाजपा को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कई बार कहा है कि भाजपा का रेड्डी से कोई संबंध नहीं है। फिर भी रेड्डी बंधु और रिश्तेदारों को आठ टिकट दिए हैं। कई क्षेत्रों में रेड्डी बंधु चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा फिर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी रैली में येड्डियूरप्पा को शामिल नहीं किया है। चुनाव के बाद येड्डियूरप्पा को दरकिनार कर दिया जाएगा। कांग्रेस ने किसी भी पार्टी से गोपनीय समझौता नहीं किया है। सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली उम्मीदवारों को उतारा है। भाजपा तटीय जिलों में पुराने विषयों को उठाकर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक