28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमआई शानवास का निधन, पार्टी में शोक

पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उनको तमिलनाडु के चेन्नई में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Nov 21, 2018

news

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमआई शानवास का निधन, पार्टी में शोक

नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद एमआई शानवास का आज सुबह निधन हो गया है। शानवास काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उनको तमिलनाडु के चेन्नई में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां भी काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने के चलते उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था, जिसके बाद बुधवार सुबह उनका निधन हो गया है। शानवास वयानंद लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद थे।

सुषमा के अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने के फैसले का पति ने किया स्वागत, ट्वीट कर दिया धन्यवाद

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस: सीबीआई ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार, लड़कियों को देता था नशे का इंजेक्शन

शासनवास का जन्म साल 1952 में कोट्टयम में हुआ था। 1983 से वह केरल कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। कांग्रेस के टिकट पर ही वह 2009 में वयानंद लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और विजयी हुई। शानवास ने कांग्रेस में रह कर लंबे समय तक राजनीति की। यूं तो शानवास ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से कर दी थी। कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। जिसके बाद उन्होंने छात्र राजनीति के समय से ही युवा कांग्रेस और सेवा दल में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली। आपको बता दें कि सीनियर लीडर करुणाकरन के खिलाफ बगावती सुर छेड़ने वाले तीन नेताओं में भी वह शामिल थे।

शिर्डी मंदिर के पुजारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज, गलत तरीके से छूने का आरोप

जानकारी के अनुसार शानवास की पैनक्रिया सर्जरी की जानी थी। कांग्रेस नेता 2 नवंबर को लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी भी करा चुके थे। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई। उनके जिगर और संक्रमण के कारण वह गंभीर रूप से बीमार थे। कांग्रेस नेता का पार्थिव शरीर बुधवार को एर्नाकुलम उत्तर रेलवे स्टेशन पर नूर जहां मंजिल से चेन्नई ले जाया जाएगा। जबकि गुरुवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके चलते उनका पार्थिव शरीर कब्रिस्तान एर्नाकुलम थॉटम में दफनाया जाएगा।