31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन हैं अमित शाह के खिलाफ चुनावी समर में उतरे राहुल के भरोसेमंद सिपाही सीजे चावड़ा?

पेशे से कानून के जानकार और वेटनरी सर्जन हैं चावड़ा कांग्रेस ने दी अमित शाह को गांधीनगर से हराने की जिम्‍मेदारी गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष रहे हैं चावड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Apr 2019, 1:59 PM IST

shah chavda

जानिए, कौन हैं अमित शाह के खिलाफ चुनावी समर में उतरे राहुल के भरोसेमंद सिपाही जेसी चावड़ा?

नई दिल्‍ली। इस बार का लोकसभा चुनाव कई मायनों में अहम होने वाला है। जहां भाजपा कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को हराने के लिए हर स्‍तर पर सियासी हथकंडा अपनाने पर उतारू है, वहीं कांग्रेस ने भी उसी अंदाज में पलटवार करने का मन बना लिया है। इस नीति के तहत कांग्रेस ने भाजपा के चाणक्‍य और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह पर हमला बोल दिया है। राहुल गांधी ने अपने भरोसेमंद और पार्टी के जमीनी नेता नेता डॉ. सीजे चावड़ा को अमित शाह के खिलाफ चुनावी मैदान उतारकर बड़ा दांव खेल दिया है।

कांग्रेस ने जारी की 20 उम्‍मीदवारों की नई सूची, शाह के खिलाफ सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा

पेशे से वेटनरी सर्जन हैं चावड़ा

51 वर्षीय सीजे चावड़ा गांधीनगर के मूल निवासी हैं। पेशे से वेटनरी सर्जन हैं और कानून के जानकार हैं। उन्‍हें गुजरात में जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। गुजरात कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष भी वह रह चुके हैं। इससे पहले वो वह गांधीनगर जिला कमेटी के अध्‍यक्ष थे। राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उनका चेहरा भले ही जाना-पहचाना नहीं है, लेकिन गुजरात की राजनीति में वह पकड़ रखते हैं।

फैसले की घड़ी: क्‍या यह चुनाव 2 विपरीत विचारधाराओं की लड़ाई है?

गांधीनगर उत्‍तर सीट से विधायक

वर्तमान में चावड़ा गांधीनगर उत्‍तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्‍होंने 2017 में संपन्‍न विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी अशोक कुमार रणछोड़भाई पटेल को हराकर सभी को चौंका दिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान माना जाता था कि ये सीट भाजपा आसानी से जीत लेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि वो लोकसभा चुनाव में भी उलटफेर जैसा करिश्‍मा कर सकते हैं।

पीएम मोदी के निशाने पर आए शरद पवार, कहा- 'उन्‍हें हवा का रुख पता है, इसलिए नहीं ...

गांधीनगर से सांसद हैं आडवाणी

गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से ही भाजपा के कद्दावर नेता लालकृष्‍ण आडवाणी सांसद हैं। इसे भाजपा का परंपरागत सीट माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति