
कुमारस्वामी का बड़ा बयान, देवगौड़ा भी बन सकते सकते हैं देश का अगला प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए महागठबंधन बनाने की भी तैयारी चल रही है। इस कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता यानी एच डी देवेगौड़ा भी देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
देवेगौड़ा को लेकर कुमारस्वामी का बड़ा बयान
कुमारस्वामी का कहना है कि 2019 में यदि भाजपा विरोधी गठबंधन सरकार में आई तो उनके पिता एचडी देवगौड़ा फिर से देश के पीएम के दावेदार हो सकते हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ भी हो सकता है, यह लोकतंत्र है। यहां कोई भी कुछ भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी की पूर्व सीएम मायावती और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता भी अगले पीएम बनने लायक नेता हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने भविष्य में भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा कभी नहीं होगा। साल 2006 में मैंने अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध काम किया और उनके सेकुलर सोच पर सवाल खड़े हो गए। यह उनके करियर पर एक दाग की तरह था।
सिद्धरमैया के साथ कोई मतभेद नहीं- कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने इस बात से भी इंकार किया कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के साथ उनका कोई मतभेद है। गौरतलब है कि सिद्धारमैया ने नए बजट और अन्नभाग्य योजना के तहत मिलने वाले चावल की मात्रा घटाने की आलोचना की थी। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के नेता मेरे साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। समाज का एक वर्ग कांग्रेस के इरादों के बारे में लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया मेरे खिलाफ कोई अभियान नहीं चला रहे। वह मुझे सरकार चलाने में सहयोग दे रहे हैं।
Updated on:
19 Jul 2018 12:32 pm
Published on:
19 Jul 2018 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
