4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में गठबंधन की कैसी होगी सियासी डगर? कांग्रेस को लेकर कुमारस्वामी कह चुके हैं इतनी बड़ी बात…

कभी कांग्रेस को पानी पी-पी कर कोसने वाले कुमारस्वामी आज उसी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 20 May 2018, 12:15 PM IST

Kumaraswamy

कर्नाटक में गठबंधन की कैसी होगी सियासी डगर, कांग्रेस को लेकर कुमारस्वामी कह चुके हैं इतनी बड़ी बात...

बेंगलूरु। कर्नाटक में भाजपा शक्ति परीक्षण के दौरान अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई, जिसके बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार का रास्ता साफ हो गया है। एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को एचडी कुमारस्वामी की शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां भी लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि कभी कांग्रेस को पानी पी-पी कर कोसने वाले कुमारस्वामी आज उसी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने जा रहे हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीन रणबांकुरे, जिन्होंने कर दिया येदियुरप्पा सरकार का तख्तापलट

राहुल पर की थी बड़ी टिप्पणी

कहावत है कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह कहावत कर्नाटक में बिल्कुल सटीक साबित हो रही है। एक समय था जब कुमारस्वामी को कांग्रेस फूटी आंख भी नहीं भाती थी और वह उसकी बुराई करते-करते नहीं थकते थे। ये वही कुमारस्वामी हैं, जिन्होंने एक बार कांग्रेस को लोकतंत्र के लिए भाजपा से ज्यादा बड़ा खतरा बताया था। विधानसभा चुनाव से पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कुमारस्वामी ने कांग्रेस को न केवल लोकतंत्र के लिए खतरा बताया था, बल्कि राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान को लेकर भी बड़ी टिप्पणी की थी। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी जेडीएस को भाजपा की टीम 'बी' बता रहे हैं। तब इस पर कुमारस्वामी ने कहा था कि राहुल गांधी को कर्नाटक की राजनीति की एबीसीडी नहीं आती।

ओडिशा में महिला अपराध का ग्राफ बढ़ा, नाबालिग बच्चियों से रेप के कई मामले दर्ज

दिया था ऐसा बयान

इस दौरान कुमारस्वामी ने कहा था कि हमारी आलोचना करने से पहले राहुल को अपनी मां के पास जाकर यह मालूम करना चाहिए कि क्यों देश की जनता ने उनकी पार्टी को केंद्र में सत्ता से बेदखल कर दिया। कुमारस्वामी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा था कि अगर हम भाजपा के साथ हो जाएं तो कर्नाटक से कांग्रेस का पत्ता साफ हो जाएगा।