उम्मीदवारी के आवेदन पत्र में अपने सात्विक होने और खादी पहनने की जानकारी को साझा करने के सवाल के जवाब में शैलजा ने कहा कि पार्टी के पुराने दिनों के समय से यह बात चली आ रही है। हम सभी महात्मा गांधी जी के शिष्य हैं।
उम्मीदवारों की सूची जारी करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। चुनाव की तारीख तय हो गई है, बहुत कम समय है, इसलिए हम जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सूची जारी करने की कोशिश करेंगे।