6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रत्‍याशी के कार पर जाधवपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं का हमला, बाल बाल बचे अनुपम हाजरा

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान में भी हिंसा भाटपाड़ा में बलवाईयों ने गाड़ियों को किया आग के हवाले, बम भी फेंके गए टीएमसी पार्षद और भाजपा नेता नजरबंद
less than 1 minute read
Google source verification
fire

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान में भी हिंसा, गाडि़यां फूंकी और बम चले

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में भी पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। बशीरहाट संसदीय क्षेत्र में जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा बम फेंकने और आगजनी की घटना सामने आई है। वहीं बीरभूम से भाजपा प्रत्‍याशी अनुपम हाजरा की गाड़ी पर जादवपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। वहींं बंगाल के भाटपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज चुनाव से कुछ देर पहले ही हिंसा भड़क गई। भाटपाड़ा में गाड़ियों में आग लगाने और बम फेंके जाने की सूचना है।

लोकसभा चुनाव: वोट डालने के बाद सीएम योगी बोले, भाजपा को मिलेंगी 300 से ज्‍यादा सीटें

टीएमसी पार्षद और भाजपा नेता नजरबंद

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। पश्चिम बंगाल बारासात संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यूटाउन इलाके के कदम्पुकुर में भी हिंसा की खबर है। कोलकाता में टीएमसी के पार्षद सुभाष बोस को हिरासत में लिया गया है जबकि बिधाननगर में भाजपा नेता अनुपम दत्ता को भी नजरबंद किया गया है।

राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे चंद्रबाबू नायडू, सियासी गठजोड़ को लेकर जारी है बातचीत

बता दें कि बंगाल में पहले दौर के मतदान से लेकर आखिरी दौर तक हर बार टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई है।