5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो सब 5 साल में करने का दावा कैसे कर दूं: पीएम मोदी

बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा सत्ता के लिए जीने वाले राष्ट्रहित में काम नहीं कर सकते: मोदी बिहार की जनता से बोले मोदी- एक मौका और दीजिए
less than 1 minute read
Google source verification
Narendra Modi

कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वे सब 5 साल में करने का दावा कैसे कर दूं: पीएम मोदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओडिशा के बाद बिहार पहुंचे। यहां जमुई के खैरा इलाके में में उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए जीने वाले राष्ट्रहित में काम नहीं कर सकते। ओबीसी आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं और डरा रहे हैं कि ये आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन मैं आपको बता देता हूं कि... मोदी क्या, कोई भी आपके आरक्षण को नहीं हटा सकता। सामान्य वर्ग का आरक्षण अलग से बनाई व्यवस्था है, उससे पिछड़ों के आरक्षण पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा, सत्ता में आने पर कराएंगे राफेल सौदे की जांच

अभी बहुत कुछ करना शेष: मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अभी बहुत कुछ करना शेष है। उन्होंने कहा कि जो लोग 70 सालों में रहकर सबकुछ कर लेने का दावा नहीं कर सकते, तो मैं तो पांच साल में सबकुछ करने का दावा कैसे का सकता हूं। परंतु मुझे निरंतर प्रयास करना है, जिसके लिए आपके समर्थन की जरूरत है।

देश के खिलाफ जाने वालों से सख्ती से निपटेंगे: मोदी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है, महंगाई और आतंकवाद बढ़ने लगता है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार की नीति साफ है। आतंकवाद हो या फिर नक्सलवाद, भारत को आंख दिखाने का काम जो कोई करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा। हमारी सरकार में पहले की तुलना में ज्यादा संख्या में नक्सली विचारधारा अपना चुके युवाओं ने मुख्यधारा में आने के लिए समर्पण किया है।