scriptपूर्ण बहुमत दिलाने में इन 16 राज्यों का अहम योगदान, हिमाचल में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट शेयर | Loksabha elections: These 16 states have contributed immensely to absolute majority, with the vote share of 69 in Himachal | Patrika News

पूर्ण बहुमत दिलाने में इन 16 राज्यों का अहम योगदान, हिमाचल में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट शेयर

locationनई दिल्लीPublished: May 24, 2019 04:10:55 pm

Submitted by:

Dhirendra

एक दर्जन से ज्‍यादा राज्‍यों में भाजपा को 50% से ज्‍यादा वोट मिले
उत्‍तर प्रदेश में भी भाजपा को मिले लगभग बराबर वोट
असम में भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत एक समान

Chhattisgarh Lok Sabha Election Analysis

ये नतीजे एक समझदार भारत के साफ-सुथरे और देश-राज्य के फर्क को दर्शाने वाले नतीजे हैं

नई दिल्‍ली। 17वीं लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद दोबारा मोदी सरकार बनने जा रही है। हालांकि सभी सीटों का चुनाव परिणाम अभी आना बाकी है, लेकिन यह तय हो गया है कि पीएम मोदी 7 लोक कल्‍याण मार्ग में बने रहेंगे। ऐसा इसलिए कि भाजपा नेतृत्‍व वाली एनडीए की 350 से अधिक सीटों पर जीतना तय है। फिर कांग्रेस ने अपनी हार सहजता से स्‍वीकार भी कर ली है।
मोदी की जीत के बाद मुस्लिम वोटर्स ने तोड़ी चुप्‍पी, खुला खामोशी का राज

वोट शेयर में बढ़ोतरी

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत में खास बात यह है कि एक दर्जन से अधिक राज्‍यों में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। इतना ही नहीं मोदी मैजिक के दम पर भाजपा स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। देश के जिन 12 राज्‍यों भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं उनमें अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली शामिल है। यूपी में सहयोगी पार्टी अपना दल के साथ वोट शेयर का आंकड़ा 50 फीसदी को पार कर गया है।
lok
कितना बढ़ा भाजपा का वोट प्रतिशत

1. गुजरात
यहां की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी आगे हैं। पीएम मोदी को अपने गृह राज्‍य में पार्टी को 62.2 फीसदी और कांग्रेस को 32.1 फीसदी वोट मिले हैं।
2. हरियाणा
हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। यहां 58 फीसदी वोट भाजपा को मिले हैं । कांग्रेस 28.4 फीसदी वोट हासिल करने के बाद भी एक सीट नहीं जीत सकी। रालोद को मात्र 1.90 फीसदी और बसपा को 3.62 फीसदी वोट मिले हैं।
अगर नहीं जीते ये दल तो संसद से हो जाएंगे बाहर और खतरे में पड़ जाएंगी मान्‍यता

3. हिमाचल
हिमाचल की 4 सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं। यहां पर 69 फीसदी वोट भाजपा और 27.4 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले हैं।
4. उत्तराखंड
उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर भाजपा आगे है। यहां पर भाजपा को 60.7 फीसदी और कांग्रेस को 31.6 फीसदी वोट मिले हैं।

5. झारखंड
प्रदेश 11 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक और अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। हालांकि 50 फीसदी वोट शेयर भाजपा के खाते में गए हैं। कांग्रेस को 15.6% वोट और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 11.9 फीसदी वोट मिले हैं।
6. कर्नाटक
राज्य की 28 सीटों में से भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। यहां कांग्रेस और जेडीएस के उम्मीदवार केवल 1-1 सीट पर आगे हैं। भाजपा को 51.3 फीसदी और कांग्रेस को 31.9 फीसदी और जेडीएस को मात्र 9.7 फीसदी वोट मिले हैं।
केरल: BJP नेता श्रीधरन पिल्‍लई ने वित्त मंत्री थॉमस आइजैक को दी मुकमदेे की धमकी,…

7. राजस्थान
कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान की 25 सीटों में से 15 पर भाजपा जीत चुकी है और 9 पर आगे है। 58.5 फीसदी वोट भाजपा और कांग्रेस को 34.2 फीसदी वोट मिले हैं।
8. मध्य प्रदेश
29 सीटों वाले मध्य प्रदेश में भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस पार्टी को मात्र एक सीट पर बढ़त मिली है। यहां भाजपा को 58 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 34.5 फीसदी वोट मिले।
नीतिश कुमार की महागठबंधन में जाने की चर्चा पर लगा विराम, आज शाह के दावत में होंगे शामिल

lok1
9. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर भाजपा आगे है। कांग्रेस 2 सीटों पर पर बढ़त बनाए हुए है। वोट की बात करें तो 50.8% वोट भाजपा को और कांग्रेस को 40.8 फीसदी वोट मिले हैं।
10. दिल्ली
पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। यहां सबसे ज्यादा 56.6 फीसदी वोट भाजपा को मिले हैं। कांग्रेस को 22.4 फीसदी जबकि आम आदमी पार्टी को 18.1 फीसदी वोट मिले हैं।
सुप्रीम कोर्ट का टेक्‍नोक्रैट्स को बड़ा झटका, 100% VVPAT मिलान की याचिका की खारिज

11. अरुणाचल, गोवा और चंडीगढ़
तीनों स्‍थानों पर भाजपा को 50 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं। 2 सीटों वाले अरुणाचल में भाजपा को 57.6 फीसदी, चंडीगढ़ में 50.1 फीसदी वोट मिले हैं। गोवा की एक सीट पर भाजपा तो एक सीट पर कांग्रेस आगे है। गोवा में 50.6 फीसदी वोट भाजपा को मिले हैं। त्रिपुरा की सभी 2 सीटों पर भाजपा आगे है और पार्टी को 48.7 फीसदी वोट मिले हैं।
12. उत्‍तर प्रदेश
यूपी में 62 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली है। वोट शेयर देखें तो 49.5 फीसदी वोट भाजपा के पक्ष में पड़े हैं। बीएसपी को 19.3 फीसदी, एसपी को 18.1 फीसदी वोट मिले। अगर अपना दल के वोट शेयर को मिला दें तो यह 50 फीसदी वोट शेयर को पार कर जाता है।
13. पश्चिम बंगाल
प्रदेश की 42 सीटों में से टीएमसी को 22 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं 18 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस मात्र 2 सीटों पर आगे है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो भाजपा और टीएमसी के बीच जबर्दस्त फाइट देखने को मिलती है। यहां टीएमसी को 43.4 फीसदी और भाजपा को 40.2 वोट मिले।
महाराष्‍ट्र: मराठा छात्रों के लिए आरक्षण आज से लागू, SEBC श्रेणी के छात्रों को मिलेगा इसका लाभ

14. जम्मू-कश्मीर
राज्य की 6 सीटों में से भाजपा 3 और नेशनल कॉन्फ्रेंस को 3 सीटें मिली हैं। भाजपा को सबसे ज्यादा 46.1 फीसदी वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 28.7 फीसदी लेकिन वह सीट जीतने में नाकाम रही। पीडीपी को मात्र 2.39 फीसदी और नेशनल कॉन्फ्रेंस केवल 7.98 फीसदी वोट पाकर भी तीन सीटें जीतती दिख रही है।
15. महाराष्ट्र
यहां की 48 सीटों में से भाजपा 23 पर आगे और शिवसेना 18 सीटें जीतती दिख रही है। कांग्रेस एक और एनसीपी 4 सीटों पर आगे है। एआईएआईएम और अन्य को 1-1 सीटें मिल सकती हैं। जहां तक वोटो की बात है तो भाजपा को सबसे ज्यादा 27.6 फीसदी, शिव सेना को 23.3 फीसदी, कांग्रेस को 15.8 फीसदी, NCP को 15.8 फीसदी वोट मिले हैं।
लोकसभा चुनावः इन पांच बड़े मुद्दों ने मोदी को दोबारा पहुंचाया जीत की दहलीज पर

lok kalyan marg
16. ओडिशा:

ओडिशा में भाजपा को 12 और भाजपा को 9 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वोट शेयर के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा वोट नवीन पटनायक की पार्टी को 42.8 फीसदी और भाजपा को 38.3 फीसदी वोट मिले हैं।
17. केरल

यहां पर भाजपा भले ही कोई सीट न जीत सकी हो पर उसे 12.9 फीसदी वोट जरूर मिले हैं।

EXIT POLL 2019 : बंगाल के रास्ते वापस आ रहे हैं मोदी!
18. असम
यहां पर 14 में से 9 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है। असम में भाजपा भले ही ज्यादा सीटें जीत रही हो पर उसका वोट शेयर कांग्रेस के लगभग बराबर है। भाजपा को यहां पर 35.3% तो कांग्रेस को 35.2% वोट मिले हैं।
19. बिहार
40 सीटों वाले बिहार में भाजपा 17, जेडीयू 16 सीटों और लोक जनशक्ति पार्टी 6 और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। जहां तक वोट शेयर की बात है तो राज्य में सबसे ज्यादा वोट 23.9 फीसदी भाजपा को, जेडीयू को 21.6 फीसदी और एलजेपी को 7.81% वोट मिले हैं। आरजेडी को 15.5 फीसदी वोट मिले हैं पर उसके खाते में एक भी सीट आती नहीं दिख रही है। 7.81 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस केवल एक सीट पर आगे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो