31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई से दिल्‍ली पहुंची महाराष्‍ट्र की लड़ाई, आज शाह और सोनिया के दरबार में तय हो सकती है आगे की रणनीति

महाराष्‍ट्र में शिवसेना सरकार बनाने पर अडिग शिवसेना के रुख से बीजेपी की बढ़ी परेशानी आज फडणवीस दिल्‍ली में शाह से करेंगे मुलाकात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Nov 2019, 12:03 PM IST

shah-sonia-fadanvis-pawar.jpg

नई दिल्‍ली। विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्‍ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर तकरार जारी है। इस बीच महाराष्‍ट्र की लड़ाई मुंबई से दिल्‍ली पहुंच गई है। सोमवार को महाराष्‍ट्र में सरकार के गठन को लेकर एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह से सीएम देवेंद्र फडणवीस मिलेंगे तो दूसरी तरफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार सोनिया गांधी से मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि दिल्‍ली की सत्‍ता पक्ष और विरोधी दलों की बैठक में नई सरकार के गठन को लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीति तय करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शाह से मुलाकात का यह प्लान ऐसे वक्त में बना है जब सहयोगी शिवसेना ने खुले तौर पर अपने बागी रुख सामने रख दिए हैं। रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि शिवसेना के पास 170 विधायकों का सहयोग है यानी वह सरकार बनाने की स्थिति में है।

इसका सीधा असर यह हुआ है कि राज्य के पूरे सियासी समीकरण बदल गए हैं। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन भी सरकार बनाने की दौड़ में शामिल हो गया है। लंबे समय से जारी खींचतान अब दिल्ली तक पहुंच गई है।

बता दें कि महाराष्ट्र की जनता का फैसला 24 अक्टूबर को सामने आ गया था लेकिन अब तक राज्य को नई सरकार नहीं मिल पाई है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनता ने तो पर्याप्त सीटें दी हैं, लेकिन दोनों दल अपनी-अपनी शर्तों के हिसाब से सरकार बनाने के मूड में हैं।

दूसरी तरफ एनसीपी के प्रमुख शरद पवार भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार महाराष्ट्र मुद्दे पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति