2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP विधायक राम कदम का विवादित बयान, पसंद की लड़की को अगवा कर रचा लो शादी

राम कदम ने महाराष्ट्र के लड़कों को ये आश्वासन दिया है कि अपनी पसंद की लड़की को घर से भगाकर शादी कर लो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 4 Sep 2018, 7:37 PM IST

Ram Kadam

BJP MLA Ram Kadam

मुंबई। महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर एक विवादित बयान दे दिया है। इस बयान के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राम कदम ने कहा है कि वो लड़कों की मदद के लिए तैयार हैं, अगर उन्हें कोई लड़की पसंद है तो उसे भगाकर ले आओ, मैं 100 फीसदी तुम्हारी मदद करूंगा। राम कदम ने कहा है कि अगर किसी लड़की ने किसी भी लड़के के प्रपोजल को ठुकराया है तो वो उसे भगाकर ले आए औऱ माता-पिता की मंजूरी से उससे शादी कर ले, मैं उस लड़के की मदद भी करुंगा।

राम कदम ने अपने बयान पर माफी मांगने से किया इनकार

राम कदम के इस बयान के बाद एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। राम कदम ने ये बयान सोमवार की रात मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक दही-हांडी के कार्यक्रम में दिया। हैरानी वाली बात ये है कि जब मीडिया ने उनके इस बयान को लेकर दोबारा से उनकी राय जानना चाही तो उन्होंने बड़े शान से इस बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा है, मैं अपने बयान पर कायम हूं।

विरोधी दलों के नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया

राम कदम के बयान विरोधियों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। राकांपा विधायक जितेंद्र आव्हाड एक टवीट के माध्यम से आलोचना करते हुए कहा कि वेताल वक्तव्य करने वाले भाजपा नेता ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। रक्षाबंधन और दहीकला (गोकुलाष्टमी) के पवित्र उत्सव के अवसर पर विधाकय ने तारे को तोड दिया है, उनके राज में महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। वहीं एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि राम कदम ने ये बयान देकर खुद को भाजपा के रावण के रूप में प्रस्तुत किया है। नवाब ने कहा है कि ऐसी बातें करने वाले को राम कदम नहीं बल्कि रावण कदम कहा जाना चाहिए।