
अजित पवार को लगा बड़ा झटका, 2 विधायक शरद पवार गुट में शामिल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र का सियासी ड्रामा हर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो विधायक दिल्ली से मुंबई लौट गए हैं। अटकलें थी कि दोनों विधायक भारतीय जनता पार्टी के साथ चले गए। लेकिन NCP के दौलत दरौडा और अनिल पाटिल सोमवार सुबह मुंबई पहुंचे। एनसीपी यूथ कांग्रेस ने दिल्ली से वापस मुंबई लेकर आई है। ये विधायक हरियाणा के गुरुग्राम में रुके हुए थे।
शरद पवार खेमे में पहुंचे दोनों विधायक
दोनों विधायकों का पार्टी में वापस आना अजित पवार गुट के लिए बड़ा झटका है। दौलत दरौडा और अनिल पाटिल के आने से अब 54 में से 52 विधायक शरद पवार के खेमे में वापस आ गए हैं। सभी विधायकों ने शरद पवार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। ऐसे में डिप्टी सीएम अजित पवार अकेले रह गए हैं।
चार लपाता विधायक में से तीन वापस आ गए
वहीं एनसीपी के लापता चार विधायकों में से तीन पार्टी खेमे में वापस आ चुके हैं। नरहरि झिरवल, अनिल पाटिल, दौलत दरोडा और नितिन पवार शामिल शनिवार से लापता चल रहे थे। लेकिन रविवार को तीन विधायक वापस आ गए हैं। केवल नरहरि झिरवल वापस नहीं आए हैं। पार्टी नेता लगातार उन्हें वापस लाने की तैयारी में जुटे हैं।
Updated on:
26 Nov 2019 07:53 am
Published on:
25 Nov 2019 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
