31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्‍ट्र एनडीए में फंसा पेच, किरीट सोमैया का विरोध जारी, सुनील राउत ने कहा- ‘मैं लडूंगा चुनाव’

शिवसैनिक सोमैया को प्रत्‍याशी स्‍वीकार करने को तैयार नहीं गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के खाते में है मुंबई उत्तर-पूर्व सीट से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं संजय राउत के भाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Mar 2019, 3:45 PM IST

sunil-kirit

महाराष्‍ट्र एनडीए में फंसा पेंच, किरीट सोमैया का विरोध जारी, सुनील राउत ने कहा- 'मैं लडूंगा चुनाव'

नई दिल्‍ली। बिहार महागठबंधन की तरह महाराष्‍ट्र एनडीए में भी सीटों को लेकर पेच फंस गया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत के भाई और विधायक सुनील राउत ने साफ कर दिया है कि वो मुंबई उत्तर-पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इस सीट से किरीट सोमैया को भाजपा ने टिकट आवंटित कर दिया हो। बता दें कि गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के खाते में गई है लेकिन शिवसैनिकों द्वारा सोमैया का विरोध जारी है।

सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'फ्लॉप फिल्‍मों के फ्लॉप एक्‍टर हैं'

निर्दलीय चुनाव लड़ने को भी तैयार

सुनील राउत का कहना है कि किरीट सोमैया को भाजपा की ओर से मुंबई उत्तर-पूर्व का उम्‍मीदवार घोषित करने के बाद भी मैं यहीं से चुनाव लडूंगा। जरूरत पड़ने पर निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में भी इस सीट से चुनाव लड़ सकता हूं। उन्‍होंने साफ कहा है कि इस सीट से सौ फीसदी चुनाव लडूंगा। सुनील राउत के इस जिद ने भाजपा और शिवसेना नेतृत्‍व के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

सुप्रीम कोर्ट: फिल्‍म 'राम की जन्‍मभूमि' पर रोक से इनकार, मध्‍यस्‍थता पर नहीं पड़ेगा असर

शिवसेना के नेताओं ने की फडणवीस से सोमैया की शिकायत

मुंबई उत्तर-पूर्व सीट को लेकर शिवसेना के नेताओं ने मुख्‍यमंत्री फडणवीस से मिलकर सोमैया की शिकायत की है। 65 साल के सोमैया वर्तमान में मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद हैं। शिव सैनिकों का कहना है कि वो सोमैया का विरोध करते रहेंगे। विरोध को देखते हुए इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कहीं भाजपा उन्‍हें इस सीट से प्रत्‍याशी ही न बनबाए।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति