वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस घाटी में पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। चर्चा तो यहां तक है कि दोनों ही दलों के बीच बैठक होने वाली है। लेकिन, उससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है। महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के लिए पीडीपी-कांग्रेस के बीच एक संभावित गठबंधन के बारे में मीडिया अटकलों के बारे में हंसी आती है। उन्होंने कहा कि सोनिया जी और मेरे बीच भी बैठक होने की अटकल है, जो पूरी तरह से मनगंढत है। उन्होंने कहा कि पीडीपी, कांग्रेस के साथ मिलकर घाटी में सरकार नहीं बनाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार गिरते ही कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम नबी आजाद ने साफ कहा था कि पीडीपी के साथ न अभी और न भविष्य में किसी गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है।