31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिजोरम: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष हिफेई पार्टी छोड़ BJP में शामिल

मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता हिफेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Google source verification
मिजोरम: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष हिफेई पार्टी छोड़ BJP में शामिल

मिजोरम: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधानसभा अध्यक्ष हिफेई पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के लिए चुनावी रणनीति बनाने पर जुट गए हैं। लेकिन इस बीच कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर मिजोरम से आई है। दरअसल मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता हिफेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिफई ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद किया है। हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बता दें कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीट है और 28 नवंबर को मतदान होने वाले हैं जबकि 11 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

2019 से पहले बीजेपी का नया सियासी दांव, यूपी में जिलेवार नियुक्त होंगे 'तीन तलाक प्रमुख'

का्ंग्रेस के लिए बड़ा झटका

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले हिफेई का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। क्योंकि चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है और मतदान के लिए अब बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में केवल मिजोरम ही एक ऐसा राज्य बचा है जहां पर कांग्रेस सत्ता में काबिज है। बता दें कि कांग्रेस ने सभी 40सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल मिजो नैशनल फ्रंट (एमएनएफ) की तरह सभी 40 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मालूम हो कि भाजपा ने भी हाल ही अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी शुरुआत की थी। भाजपा, एमएनएफ समेत अन्य विपक्षी दलों ने बदलाव का नारा दिया है जबकि बीते 10 वर्षों से सत्ता में काबिज कांग्रेस राज्य में विकास होने का दावा कर रही है।

भाजपा ने फिर होल्ड की गोविंदपुरा सीट, सांसद अनूप मिश्रा को भितरवार से टिकट

कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

आपको बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह एमएनएफ के साथ गठबंधन कर चुकी है। हालांकि अभी तक यह बात सामने नहीं आया है। यदि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा कि स्थिति बनती है तो एमएनएफ और भाजपा आपस में गठबंधन कर सकते हैं। बता दें कि भाजपा को मिजोरम में कोई बड़ा जनाधार नहीं है, इसलिए एमएनएफ के साथ गठबंधन करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।