23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदेश यात्रा का अखिलेश ने निकाला तोड़, डिजिटल फोर्स खोलेगी बीजेपी की पोल

सपा के डिजिटल सेल प्रभारी धमेंद्र सिंह के नेतृत्व में नवीन मार्केट पर बैठक, केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी कार्यो की जन-जन पहुंचाएंगे जानकारी ।

2 min read
Google source verification
related to samajwadi party and bjp in kanpur hindi news

संदेश यात्रा का अखिलेश ने निकाला तोड़, डिजिटल फोर्स खोलेगी बीजेपी की पोल

कानपुर। बीजेपी आगामी 17 नवंबर से यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल संदेश यात्रा निकालने जा रही है। इसके जरिए कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर लोगों के घर-घर जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यो की जानकारी उन तक पहुंचाएंगे। इससे निपटने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कमर कस ली है और जिलाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि डिजिटल फोर्स के जरिए भाजपा की पोल खोलें। डिजिटल यह फोर्स बताएगा कि भाजपा की किसी सरकार ने वादे पूरे नहीं किये। गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। नोटबंदी से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ, सहित जनहित के अनेक मुद्दे एवीडेंस के साथ जनता तक पहुंचाएंगे।

बीजेपी के खिलाफ महौल
नवीन मार्केट स्थित सपा की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह और डिजिटल फोर्स प्रभारी धर्मेंद्र यादव के साथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान डिजिटल फोर्स प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने सपाईयों को बताया कि इस वक्त जनता के अंदर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ गुस्सा है। जिसे बीजेपी भलीभांति जान चुकी है और इसी के कारण राम मंदिर व कमल संदेश यात्रा निकाल लोगों का मन भटकाना चाहती है। सपा की डिजिटल टीम युवाओं तक इनकी पोल खोल रहा है। धमेंद्र ने सपा नेता व पदाधिकारियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया से जुड़ें और ग्रुप बना कर युवाओं को शामिल करें।

17 को कमल संदेश यात्रा
लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाने के लिए भाजपा लगातार तरह-तरह के कार्यक्रम कर रही है। अब 17 नवंबर को कमल संदेश यात्रा के नाम से बाइक रैली निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जीत का संदेश देने बाइक पर निकलेंगे। उस दौरान मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री और कार्यकर्ता बाइक से ही चलेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1500 बाइक की रैली निकालने का लक्ष्य है। कमल संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए यूपी के मंत्री सूर्यप्रताप शाही कानपुर पहुंचे और एक गेस्टहाउस में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर यात्रा को सफल बनाने का मंत्र दिया।

डिजिटल के साथ जमीन पर सपा
बीजेपी से मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जमीन पर उतर चुके हैं और गांव, गली, मोहल्लों और कस्बों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन उनका निराकरण के साथ बीजेपी की पोल खोल रहे हैं। इसके अलावा सपा का डिजिटल टीम भी एक्शन मोड़ पर आ गई है और हाईटेक तरीके से सपा सुप्रीमो के कार्यो को जोर-शोर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। कानपुर की बात करें तो सपा की डिजिटल टीम बीजेपी कुछ हद तक आगे चल रही है। बीजेपी की आईटी सेल कुछ माह पहले ही काम करना शुरू किया है, वहीं सपा का सेल पिछले पांच माह से लगातार बीजेपी सरकार के कार्यो के बारे में यूजर्स को अवगत करा रहा है।