
आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई बड़े नेता पहुंचे हैं।

बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित के साथ जाते दिखे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिखे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेता बीजेपी की कार्यकारिणी की बैठक में आते नजर आएं।

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बैठक में जाने के लिए सफेद रंग की एम्बेसडर कार से पहुंचे थे।

इनके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वाणियज्य मंत्री सुरेश प्रभु सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता बैठक में शामिल होने के लिए जाते नजर आएं।

आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार करने के ये अंतिम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।