14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकवी का Sonia Gandhi के लेख पर पलटवार, बोले- वेंटिलेटर पर कांग्रेस और एक्सिलेटर पर अहंकार

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का Sonia Gandhi के लेख पर पलटवार बोले- कमाल का कांग्रेसी कल्चर पार्टी का जनाधार वेंटिलेटर पर और एक्सिलेटर पर अहंकार

less than 1 minute read
Google source verification
Mukhtar Abbas Naqvi

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। बीजेपी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ( Mukhtar Abbas Naqvi ) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल नकवी ने सोनिया गांधी के एक लेख उस लेख पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार को अहंकारी बताया था।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट के जरिए कहा है कि- अहंकार मोदी सरकार में नहीं, अहंकार में तो कांग्रेस पार्टी रहती है। नकवी ने सोनिया गांधी के बयान पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी तो वेंटिलेटर पर है लेकिन उसका अहंकार एक्सीलेटर पर है।

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान से मचा बवाल, श्रीनगर के लाल चौक तिरंगा फहराने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

नकवी ने पूछा सवाल
नकवी ने इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के नेताओं से सवाल पूछा है कि क्या कांग्रेस ऐसे लोगों का समर्थन करती है जो देश विरोधी नारे लगाते हैं या देश विरोधी बातें करते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्तार अब्बास नकवी कहा था कि कांग्रेस को जमात-ए-इस्लामी और पीएफआई के साथ संबंधों पर अपना रुख स्पष्ट कर देना चाहिए।