
मुंबई: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ज्वाॅइन की कांग्रेस पार्टी
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी अपने सियासी पारी खेलने निकली है। क्रिकेटर की पत्नी हसीन जहां ने महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरूपम ने पार्टी हसीन जहां को विधिवत पार्टी ज्वाइन कराई है। संजय निरूपम ने कहा कि हसीन जहां के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी में भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरी गेंदबाज हैं। अपनी उम्दा गेंदबाजी से उन्होंने कई मैचों में भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की है।
दरअसल, कांग्रेस का हाथ थामने वाली हसीन जहां का अपने पति मोहम्मद शमी से के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। यहां तक दोनों के बीच का यह आपसी विवाद मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। पिछले साल हसीन जहां ने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाया था। यही नहीं हसीन ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए शमी के कई गैर महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक के माध्यम से क्रिकेटर पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे।
हसीन जहां ने पति मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई की जांच में हसीन द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत पाए गए थे। हसीन जहां ने अपने और बेटी के भरण पोषण के लिए मोहम्मद शमी से 10 लाख रुपये मासिक खर्च देने की डिमांड की थी। कोर्ट ने हसीन जहां की इस मांग को खारिज करते हुए आदेश दिया था कि उसको खर्च के लिए रूप में हर माह 80 हजार रुपये दिया जाए।
Updated on:
17 Oct 2018 08:48 am
Published on:
16 Oct 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
