
rahul gandhi and scindia workout taj usha kiran palace gwalior
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। रोड शो की थकान मिटाने के लिए जब वे सिंधिया के साथ जीजाशीष महल पहुंचे, तो उनका मन रनिंग करने को हुआ। उन्होंने भी कपड़े चैंज किए और वर्कआउट के गेटअप में आ गए। रात दस बजे वे सिंधिया के साथ बरमूडा पहनकर रनिंग करते हुए नजर आए।
राहुल गांधी दो दिनों के लिए ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर के दौरे पर दतिया के दौरे पर आए हुए थे। सोमवार को ग्वालियर में रोड शो करने के बाद जब वे जीजाशीष महल पहुंचे। उनका स्वागत सत्कार सिंधिया घराने की तरफ से किया गया।
ताज उषा किरण में ठहरे थे राहुल
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी के ठहरने के लिए ताज उषा किरण महल में रुकने की व्यवस्था की गई थी। राहुल गांधी रात साढ़े नौ बजे ऊषा किरण में पहुंचे। ऊषा किरण महल और जीजाशीष महल दोनों ही आसपास है। ज्योतिरादित्य और राहुल दोनों ही रूम में गए और ठीक आधे घंटे बाद अलग ही गेटअप में बाहर निकले। दोनों वर्कआउट करने के हिसाब से टीशर्ट और बरमूडा पहने थे। वे महल के परिसर में दौड़ते रहे। दौड़ते-दौड़ते उषा किरण पैलेस होटल के गेट तक पहुंचे और वापस वहीं से लौटे।
एक घंटे तक किया वर्कआउट
दोनों ने महल के भीतर पांच चक्कर लगाए। करीब एक घंटे तक वर्कआउट के बाद दोनों अपने-अपने रूम में चले गए।
सिंधिया के मेहमान बने राहुल
इसके बाद राहुल का डिनर का कार्यक्रम था। सिंधिया ने अपने महल में राजपरिवार की परंपरा के मुताबिक सम्मान के साथ आमंत्रित किया और भोज कराया। इस मौके पर ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे बच्चों के साथ मौजूद थीं।
रोड शो में भीड़
इधर राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के दौरान उनके सभी कार्यक्रमों में काफी भीड़ नजर आई। ग्वालियर के रोड शो में तो कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया। पुलिस बल को काफी मशक्कत करना पड़ी।
Published on:
16 Oct 2018 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
