29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागपुर: चुनाव से पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान- 3 बार फेल होने वाले बन जाते हैं मंत्री

महाराष्ट्र के नागपुर में गडकरी ने एक बार फिर से तंजिया बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि 'जो मेरिट में आता है, वो आईएएस और आईपीएस बनता है। जो सेकेंड क्लास पास होता है, वो चीफ इंजीनियर बनता है। उन्होंने कहा कि लेकिन जो 3 बार फेल होता है, वो मंत्री बनता है।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Mar 11, 2019

news

नागपुर: चुनाव से पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान- जो 3 बार फेल होता, वो बनता है मंत्री

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों मेंं रहने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में गडकरी ने एक बार फिर से विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि 'जो मेरिट में आता है, वो आईएएस और आईपीएस बनता है। जो सेकेंड क्लास पास होता है, वो मुख्य अभियंता बनता है। लेकिन जो तीन बार फेल होता है, वो मंत्री बनता है। यही नहीं उन्होंने यह भी कह डाला कि पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के लिए किसी क्वालिटी का होना जरूरी नहीं।

खुलासा: पाकिस्तान में कमांडर अभिनंदन का टॉर्चर? पूछताछ के दौरान गला दबाया और पिटाई की

केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं थे, उन्होंने कहा कि 'उनको झूठ बोलना नहीं आता है। इसलिए जो कहना है, मुंह पर कहते हैं। हालांकि कई बार उनकी बात लोगों को बुरी लगती है और वो नाराज हो जाते हैं। गडकरी ने कहा कि यहां कुछ लोग झूठमूठ के आंसू बहाते हैं और मुस्कुराते हैं। ऐसे लोग जिनको नापंसद भी करते हैं, उनके लिए भी अच्छा बोलते हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री 'चतुर और चतरा का अर्थ समझाते हुए कहा कि इन दो शब्दों में भेद है।

मारे गए आतंकियों को लेकर राज ठाकरे का सवाल, क्या एयर स्ट्राइक में अमित शाह थे को-पायलट?

गडकरी ने कहा कि आज हमारे समाज में जितनी तरह के लोग हैं, उतने ही रंग के नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि वो अन्य नेताओं से अलग हैं। उनके जीने का स्टाइल दूसरों से जुदा है, क्योंकि उनको मक्खन लगाने में विश्वास नहीं है। यही नहीं गडकरी ने अटकलों के विपरीत यह भी स्पष्ट किया कि उनको पीएम बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है। उनके लिए केवल देश सर्वोपरी है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब आम चुनाव में किसी भी राजनीति पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने की परिस्थिति में भाजपा की ओर से उनको पीएम के रूप में पेश किए जाने की अटकलें लगाईं जा रही हैं।