
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को गुरुग्राम में नमाज पढ़ने को लेकर उत्प्पन विवाद पर बयान दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में नमाज को बाधित करने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस बात की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जिम्मेदारी कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। नमाजियों को चाहिए कि वो नमाज खुले में पढ़ने के बजाय इदगाह में पढ़ें। प्रदेश सरकार इस मद्दे पर किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने देगी।