2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की ईडी के सामने पेशी पर रॉबर्ट वाड्रा का बयान, बोले- हर आरोपों से होंगे बरी, प्रियंका भी सत्याग्रह में लेंगी हिस्सा

नेशनल हेराल्ड मामले में अब से कुछ देर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के सामने पेश होंगे। पेशी से पहले प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के आवास पहुंची। वहीं प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राहुल गांधी को भेजे गए ईडी के समन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 13 Jun 2022, 10:58 AM IST

Rahul Gandhi To Appear Before ED Posters In Front Of House Delhi Police Issues Traffic Advisory

Rahul Gandhi To Appear Before ED Posters In Front Of House Delhi Police Issues Traffic Advisory

राहुल गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने जा रहे हैं। नेशनल हेराल्ड केस में ईडी उनसे पूछताछ करेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सभी सांसद, कार्यसमिति के सदस्य और प्रमुख नेता भी ईडी दफ्तर तक जाएंगे। वहीं पेशी से ठीक पहले प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंचीं। यहां से दोनों साथ में ही निकले। वहीं इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि, राहुल गांधी हर आरोप का सामना करेंगे और इनसे बाइज्जत निकलेंगे भी।

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने से पहले ही कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में भी कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को प्रदर्शन के चलते अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।

इस बीच कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। वहीं बीजेपी का भी पलटवार देखने को मिल रहा है।

यह भी पढे़ं - ‘ये राहुल गांधी है, झुकेगा नहीं...’, ईडी के सामने पेशी से पहले घर के बाहर लगे पोस्टर्स, दिल्ली में कई रास्ते बंद, रैली पर रोक

सभी आरोपों से होंगे बरी
राहुल गांधी की पेशी को लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि, 'केंद्र सरकार उच्च संस्थानों का गलत इस्तेमाल कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी हर आरोप का सामना करेंगे और सबसे आरोपों से बरी भी होंगे।'

ये मोदी-शाह के डर का असर
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, जब भी मोदी और शाह डरते हैं इस तरह की कार्रवाई जरूर करते हैं। ईडी का समन उनके डर का ही असर है।

कांग्रेस से हिल गई है बीजेपी- सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, हम राहुल गांधी के नेतृत्व में ईडी कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालेंगे। हम संविधान के रक्षक हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार कांग्रेस से हिल गई है।

भ्रष्टाचार भी कर रहा 'सत्याग्रह' - संबित पात्रा
ईडी के समन पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बीजेपी का भी पलटवार सामने आया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी 'सत्याग्रह' कर रहा है।

महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने में लगी है। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं, यह राजनीतिक मामला नहीं है।

यह भी पढ़ें -