7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवीन पटनायक 5वीं बार बने ओडिशा के मुख्‍यमंत्री, खांडू भी लेंगे शपथ

ओडिशा में नवीन पटनायक की लोकप्रियता पहले की तरह बरकरार पिछले दो दशक से ज्‍यादा समय से ओडिशा के बेताज बादशाह बने हुए हैं नवीन राजनीति का खिलाड़ी बनकर उभरे पेमा खांडू आज लेंगे सीएम पद की शपथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 May 2019, 4:03 PM IST

Navin patnaik

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव समाप्‍त होने के बाद केंद्र और राज्‍यों में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार से शपथों का दौर शुरू हो रहा है। बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने आज 5वीं बार ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम पटनायक के साथ रणेंद्र प्रताप स्वैन और अरुण कुमार साहू ने ओडिशा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो आज अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में पेमा खांडू भी सीएम पद की शपथ लेंगे। ऐसे में सबकी नजर इस पर भी होगी कि उनके मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है।

कांग्रेस से किस बात का बदला ले रहे है अल्‍पेश ठाकोर?

नवीन का जादू कायम है

करीब दो दशक से ओडिशा में सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक का जादू एक बार फिर चुनाव में चला है। 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजू जनता दल को कुल 105, भाजपा को 27, कांग्रेस को 13 और सीपीएम को 1 सीटें हासिल हुईं हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा को 8 सीटें मिलीं। बीजू जनता दल ने 13 सीटों पर जीत हासिल की।

पश्चिम बंगाल: BJP की विजय रैली पर TMC कार्यकर्ताओं ने किया बमों से हमला

अरुणाचल में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने पेमा खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना। आज पेमा खांडू सूबे के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। सूबे में भाजपा ने 60 में से 41 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस महज चार और एनपीपी महज पांच सीटें जीत सकी थी।

खेलें पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।