4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब कांग्रेस में घमासानः सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम पर साधा निशाना, शिअद ने ली सिद्धू की चुटकी

पंजाब कांग्रेस में थम नहीं रहा घमासान सिद्धू पर रार के बाद पत्नी ने किया पलटवार बोलीं- सिद्धू ने जमकर किया काम, पूरी रिपोर्ट तैयार
2 min read
Google source verification
navjot kaur

पंजाब कांग्रेस में घमासानः सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सीएम पर साधा निशाना, शिअद ने ली सिद्धू की चुटकी

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बीच एक बार फिर पंजाब कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है । इस बार नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पति के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा पलटवार किया है। नवजोत कौर ने कहा है कि सिद्धू ने कभी कुछ गलत नहीं कहा, उन्होंने ऐसा क्या किया है जिसकी वजह से सीएम कैप्टन अमरिंदर या फिर कांग्रेस को नुकसान हुआ हो।

सूरत अग्निकांडः हरकत में आए पुलिस और प्रशासन, मामले में कोचिंग का मालिक हुआ गिरफ्तार


सिद्धू की पत्नी ने कड़े तेवर दिखाते हुए इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री पर ही निशाना साधा। कौर ने कहा कि सिद्धू ने ऐसा क्या कर दिया जिसकी वजह से कुछ लोगों को मिर्ची लगी। आपको पता दें कि नवजोत कौर पंजाब के अन्य मंत्रियों और सीएम अमरिंदर सिंह की ओर से सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोले जाने का विरोध किया है। कौर ने कहा सिद्धू ने तो सिर्फ इतना कहा था कि जो लोग बादल के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें ठोंक देना चाहिए। इसमें उन्होंने क्या गलत कहा।

पटियाला की जीत का श्रेय सिद्धू को क्यों नहीं
नवजोत कौर ने सीएम अमरिंदर सिंह के उन आरोपों को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सिद्धू ने स्थानीय निकाय विभाग में कोई काम नहीं किया। कौर ने सिद्धू के हर का ब्यौर दिया। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों को बराबरी से फंड देना और केंद्र में फंसे हुए पैसे निकलवाना जैसे काम शामिल हैं। कौर ने कहा कि पटियाला में पार्टी ने जीत हासिल की और यहां भी सिद्धू ने फंड दिया था। ऐसे में पटियाला की जीत का श्रेय सिद्धू को क्यों नहीं दिया जा रहा।

शिअद का तंज, राहुल कब देंगे इस्तीफा
एक तरफ जहां सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने पार्टी नेताओं पर ही निशाना साधा है तो वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सिद्धू पर तंज कसा है। शिअद और भाजपा ने एनडीए की जीत के बाद कहा है कि सिद्धू बताएं अमेठी से राहुल गांधी अपनी हार के बाद सियासत कब छोड़ रहे हैं।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।